Bareily News: भोजीपुरा पुलिस ने टूटते चार रिश्तों को जोड़ा
बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: परामर्श केंद्र भोजीपुरा थाना में इंस्पेक्टर केबी सिंह की अध्यक्षता में काउंसिंग टीम ने टूटते चार परिवार को बचा लिया। चार महिलाओं ने शिकायत की थी। उनके ससुराल वालों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग कमेटी के लोगों ने परिवार वालों को समझाया। एक मामला घंघोरा घंघोरी गांव के भानु प्रताप, दूसरा मनेहरा गांव की प्रेमलता पत्नी हीरालाल, तीसरा कुआंटांडा गांव की माला पत्नी लकी और चौथा प्रकरण जैनब उर्फ फिजा पत्नी नसीम अहमद निवासी बिथरी चैनपुर के गांव चंदपुर बिचपुरी का था। पति-पत्नी के बीच समझौता हो गया। चारों परिवार हंसी खुशी लौट गये। टूटते परिवारों को बचाने में सब इंस्पेक्टर स्वेता तिवारी, सिपाही इरशाद हुसैन, प्रथमा, रुकमणि सोम, उमा और हिना शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.