Bareily News: भोजपुर के स्कूल में भरा पानी, पढ़ाई ठप
बरेली, जुलाई 21 -- Bareily News: भमोरा।ब्लाक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत भोजपुर के स्कूल बारिश क पानी भर गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है। ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के भोजपुर गांव का पानी तालाब में जाता है। बारिश से तालाब भर गया और उससे पानी बाहर निकलकर स्कूल में भी घुस गया। अर्जुन मौर्य, कपिल, रवि, भोगराज मौर्य, रामदास कोटेदार, रमेश चंद्र, मुक्ता प्रसाद, संजीव, नेत्रपाल आदि ने बताया कि सड़क से होकर पानी स्कूल परिसर में भर गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई ठप हो गई है। ग्रामीणों ने जल निकासी कराकर जल्द समाधान की मांग की है। खंड विकास अधिकारी आलमपुर जाफराबाद हर्षेंदर कुमार सिंह ने बताया कि तालाब के पानी की निकासी के लिए नाला बनाने को जगह नहीं है। यह भी पढ़ें- Jamui News: जलजमाव से बेहाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहारी एसडीएम को पत्र भेजकर जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.