Bareily News: भैस की पूंछ पकड़ नदी पार कर रहा बुजुर्ग गहरे पानी में डूबा
बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहा 65 वर्षीय बुजुर्ग डूब गया। उसे खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीमें लगी हुई है। परिजनों ने नदी में मगरमच्छ होने की जानकारी देकर अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। फरीदपुर के ग्राम ढकनी रजपुरी निवासी मोहम्मद साबिर अली दोपहर को अपने खेतों की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार करने का प्रयास किया। बीच धार में पहुंचे तो तेज बहाव के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में समा गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर काफी देर तक तलाश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बहगुल नदी में मगरमच्छ होने की चर्चाओं के कारण कोई भी ग्रामीण अधिक गहराई में उतरकर खोजबीन करने का साहस नहीं कर सका। इसस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.