बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: बहेड़ी। भैंस और उसकी पड़िया चोरी करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम तक पहुंचाने वाले दो चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई भैंस और डेढ़ साल की पड़िया सहित चोरी करने में इस्तेमाल पिकअप भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले 21 अक्टूबर 2026 को यहां गांव मोहम्मदपुर गौटिया निवासी बुद्धसेन पुत्र नत्थूलाल ने अपनी भैंस और डेढ़ साल की पड़िया चोरी होने की शिकायत थाने में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश में जुट गई।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कमुआ मसरूका में दबिश देकर भैंस और पड़िया चुराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई भैंस ...