बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज के भूगोल विभाग में मंगलवार को पीजी फोरम का गठन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. नाजिया खान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि पीजी फोरम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिससे छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है एवं छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास संभव होता है। पीजी फोरम में दर्शिका वर्मा को अध्यक्ष तथा दीपक को उपाध्यक्ष, आशुतोष एवं अनुज को संयुक्त रूप से सचिव चुना गया। सहसचिव के लिए काजल और रितेश को चुना गया। इस मौके पर पीजी फोरम की निर्देशिका डॉ. नमिता यादव, विभाग के शिक्षक डॉ. अक्षय कुमार शुक्ला, डॉ. सीताराम राजपूत एवं डॉ. गिरीश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...