बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: ​फोटो 01- आंवला नगर के विलायतगंज भुर्जीटोला में रक्षाबंधन मेला लगाया गया आंवला। नगर के मोहल्ला विलायतगंज भुर्जी टोला में रक्षाबंधन मेला लगाया गया, इसमें बच्चों, महिलाओं और लोगों ने मेले का आनन्द उठाया। ​मेले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों, चाट-पकौड़ी, मीठे और आइसक्रीम के स्टॉल लगाए गए थे। इसके अलावा बच्चों के लिए तरह-तरह के खेल-खिलौने और झूलों का विशेष प्रबंध किया गया, जहां बच्चों ने जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया। सुंदर भजनों के साथ आकर्षक झांकियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। चेयरमैन सय्यद आबिद अली, सभासद राधेश्याम मौर्य, जितेंद्र चंद्रा, राम बहादुर सिंह, रामदीन सागर, गुलजारीलाल चंद्रा, विनोद चंद्रा, भैरम सिंह यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: आंवला के रक्षाबंधन मेले में उमड़ी ...