बरेली, अक्टूबर 23 -- Bareily News: फरीदपुर। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के फरीदपुर के मतदान केंद्र पर 71.94 और भुता में 80.37 फीसदी मतदान करके मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटी में बंद कर दिया। बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए फरीदपुर के तहसील प्रांगण में मतदान केंद्र बनाया गया। सुबह से ही मतदाताओं की कतार लग गई। दोपहर 12:00 बजे तक 549 मतदाताओं में से 182 मतदाताओं ने वोट डाल दिया। दोपहर 2:00 तक 312 वोट डाले जा सके। इसके बाद मतदान केंद्र पर सन्नाटा छा गया। शाम 4:00 बजे तक 395 मतदाताओं ने वोट डालकर प्रत्याशी के भाग्य का फैसला मत पेटी में बंद कर दिया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में दोपहर 12 बजे तक 42.49 फीसदी मतदान भुता के कुआं डांडा ब्लॉक परिसर में बने मतदान केंद्र पर 107 मत...