Bareily News: भुता में नवजात को नहर किनारे कपड़े में लपेटकर फेंका
बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: फरीदपुर/भुता। भुता के मुड़िया जगरूप में नहर के किनारे नवजात को कपड़े में लपेटकर फेंक दिया। पुलिस ने नवजात को मौके से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। नवजात की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। सोमवार को भुता के मुड़िया जगरूप की नहर के पास लोगों ने नवजात का कपड़े में लिपटा हुआ देखा। नवजात छटपटा रहा था। लोगों ने मामले की सूचना इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने नवजात को कब्जे में लेकर तत्काल अस्पताल भेजा। नवजात की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस की इस कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की है। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.