बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: फरीदपुर/भुता। घर में सो रही किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया, पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।पीड़िता के पिता ने बताया शनिवार रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। रात्रि लगभग 12:30 बजे पड़ोस के गांव पडोली निवासी सत्यदेव घर में घुस आया, उसने नाबालिक बेटी को डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण को भेजा है। पुलिस जांच पड़ताल व आरोपी की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार का कहना है कि प्राथमिकी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है...