Bareily News: भुगतान में विलंब पर शिक्षक संघ का लेखा कार्यालय में हंगामा
बरेली, जुलाई 17 -- Bareily News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार के नेतृत्व में लेखा कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने भुगतान न होने पर जमकर हंगामा किया। जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया, लेखा कार्यालय की कार्यशैली को लेकर जनपद के आम शिक्षकों में रोष व्याप्त है। उनके कई महीनों से वेतन एरियर एवं चयन वेतनमान लेखा कार्यालय में लंबित हैं। शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेखा कार्यालय द्वारा उनका भुगतान करने में कोई रुचि नहीं ली जा रही है एवं कई बार कहने पर भी बहुत ही कम क्रम संख्या का भुगतान किया जा रहा है, जिससे लंबित भुगतानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला मंत्री गिरजेश कुमार द्वारा समस्या रखी गई कि ब्लॉकों द्वारा समय से सर्विस बुक भेजने पर भी वेतन में चयन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.