बरेली, जुलाई 14 -- Bareily News: भीषण गर्मी और उमस में सोमवार को शिविर में प्रमाण पत्र की खातिर दिव्यांगों की भीड़ लगी रही। शिविर में 80 से अधिक दिव्यांगो के आवेदन पत्र जमा हुए। आवेदन पत्रों की जांच के बाद उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। सोमवार को गर्मी के साथ ही उमस ने भी दिव्यांगों को खूब परेशान किया। सुबह 10:30 बजे से ही दिव्यांगों की शिविर में भीड़ लग गई थी। सीएमओ कार्यालय का पिछला गेट खोला गया था लेकिन वहां वाहन खड़े होने की वजह से दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...