बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: क्योलड़िया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को किसानों ने विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर मेन चौराहे होते हुए जवेदा पुलियॉक परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में कई ट्रैक्टर और सैकड़ों किसान देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा के समापन के बाद किसानों ने प्रांतीय नेतृत्व की आह्वान पर 16 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में एडीओ समाज कल्याण को सौंपा गया। इस दौरान किसानों ने खंड विकास अधिकारी के मुख्यालय पर न होने पर जोरदार हंगामा काटा। इस दौरान किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष फतेहचंद गंगवार, जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश पप्पू, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल गंगवार, ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल वर्मा, तहसील संयोजक हरदेव सिंह रंध...