Bareily News: भाड़े के रुपए मांगने पर किया युवक पर हमला
बरेली, जुलाई 13 -- Bareily News: थाना क्षेत्र के गांव टियूलिया में भाड़े के रुपये मांगना एक युवक को महंगा पड़ गया। दबंगों ने रास्ते में रोककर गालीग लौज लाठी-डंडों से मारपीट की। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव टियूलिया निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है उसने हरप्रसाद ने अपना बकाया भाड़ा मांगा। इसी बात से नाराज होकर गांव के हरप्रसाद, मनोज, सुखलाल और धीरज कुमार ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान डंडा लगने से वह घायल हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज कर मेडिकल कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.