बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी शनिवार को फरीदपुर विधानसभा के विधायक रहे स्वर्गीय डॉ श्याम बिहारी लाल के निवास पर पहुंचे। स्वर्गीय डॉ श्याम बिहारी लाल के पुत्र भाजपा नेता ईशान ग्वाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान स्वर्गीय डॉ श्याम बिहारी लाल के जनहित में किये गए कार्यों पर चर्चा हुई। पिता की विरासत को संभाल रहे ईशान ने आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह का भी अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: राज्यपाल ने किया ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...