बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: बहेड़ी, बरेली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतेंद्र यादव के प्रथम बार आगमन पर भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने अपने प्रतिष्ठान साईं सुधा वाटिका में पदाधिकारियों और साथीगणों के साथ पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए किसान मोर्चा गांव-गांव तक सक्रिय रहेगा।इस अवसर पर पार्टी की जिला उपाध्यक्ष स्वाति कुमार, महामंत्री अरुण गंगवार, सचिन प्रजापति, उपाध्यक्ष अवधेश सक्सेना, रूप किशोर गंगवार, दिनकर गुप्ता, शक्ति गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...