Bareily News: भागवत कथा से मिलता है भक्ति और सद्कर्म का मार्ग
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: बाबा त्रिवटीनाथ महादेव मंदिर में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पं. माधव उपाध्याय ने भक्ति, सत्संग और सद्कर्म का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म परमात्मा की अनमोल कृपा है। सत्संग और भक्ति के माध्यम से व्यक्ति दुखों से मुक्ति पाकर भगवान की प्राप्ति कर सकता है। भीष्म पितामह और विदुर के प्रसंगों के माध्यम से उन्होंने समझाया कि भक्त के प्रेम और समर्पण से भगवान भी बंध जाते हैं। कथा के बाद श्रद्धालुओं ने आरती की और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान समिति प्रताप चंद्र सेठ, संजीव औतार अग्रवाल और सुभाष मेहरा का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Bareily News: भागवत श्रवण से मनुष्य कल्याण के मार्ग पर बढ़ता है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.