बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: फोटो अजय 308, कथा व्यास आचार्य मुमुक्षु कृष्ण महाराज। बरेली। लाल फाटक स्थित सेवाधाम वृद्धाश्रम में कायस्थ सेना कल्याण परिवार की ओर से चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य मुमुक्षु कृष्ण महाराज ने सप्तम, अष्टम और नवम स्कंध के प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने प्रह्लाद , गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार और सूर्य-चंद्र वंश की कथाएं सुनाईं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग आते ही कथा पंडाल 'नंद घर आनंद भयो' के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान आलोक प्रधान, रविंद्र श्रीवास्तव, आलोक सक्सेना, श्यामदीप सक्सेना, मनोज सक्सेना, आलोक वर्मा, कर्नल एनपी त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...