बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: आंवला। भाकियू शंकर गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रताप सिंह ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चक मार्ग सही कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि शिवपुरी में एक धार्मिक स्थल पर जाने वाले रास्ते को गांव के ही एक व्यक्ति ने जोतकर अपने खेत में मिला लिया है। इससे अब वहां श्रृद्धालुओं को आने जाने में दिक्कत हो रही है। तहसीलदार ने जांच का आश्वासन दिया है। इस ज्ञापन पर डॉ. रमेश चंद्र शर्मा, शंकरदेव, संजय शर्मा, महेश दीक्षित, भगवान सिंह, विनोद, प्रवेश आदि के हस्ताक्षर हैं। फोटो 09- आंवला में भाकियू शंकर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...