Bareily News: भाकियू तहसील अध्यक्ष कार्रवाई न होने पर टावर पर चढ़े
बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। अधिकारियों को बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी छुट्टा पशुओं को न पकड़े जाने एवं नदी किनारे अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित भाकियू के तहसील अध्यक्ष मोबाइल के टावर पर चढ़ गए। एसडीएम के कार्रवाई का आश्वासन देने पर भाकियू नेता ढाई घंटे बाद टावर से उतरे। भाकियू छुट्टा पशुओं को पकड़ कर गोशालाओं में संरक्षित करने और नदी किनारे अवैध खनन करने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। भाकियू पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। भाकियू ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को मनकरी गांव में पंचायत की। पंचायत में किसानों ने छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान का मामला जोर शोर से उठाया।
टावर पर चढ़े भाकियू अध्यक्ष दोपहर तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.