बरेली, जुलाई 9 -- Bareily News: कस्बे में जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य की अध्यक्षता में बुधवार को भाकियू की किसान पंचायत हुई, जिसमें मो. दानिश को युवा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पंचायत में शीशगढ़ में जर्जर सड़क का मामला उठा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सावन में कस्बे के मुख्य मार्ग से क्षेत्र के कांवड़ियों के जत्थे निकलते हैं। इस समय सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर रहा है। भाकियू ने जल्द सड़क निर्माण न होने पर तहसील में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। किसान मुमताज अहमद ने कोटेदारों पर निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न देने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से गोपनीय जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Bijnor News: भाकियू टिकैत का पूर्ति कार्यालय के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू पंचायत के बाद किसानों ने नायब तहसीलदार अरविंद कुमार क...