बरेली, सितम्बर 19 -- Bareily News: नवाबगंज। भाई के साथ स्कूटी से कॉलेज जा रही कक्षा सात की छात्रा से बाइक सवार युवकों ने रास्ते में छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की तहरीर छात्रा के भाई ने थाना नवाबगंज में दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कस्बे के एक मोहल्ले की किशोरी कस्बे के ही एक कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा है। शनिवार को वह अपने भाई के साथ स्कूटी से कॉलेज जा रही थी। आरोप है कि कस्बे में पुराने पुल के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर आए चार युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा के भाई ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की और मौके से चले गए। घटना के बाद छात्रा के भाई ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस क...