Bareily News: भाई की शादी के जेवर लेकर युवती प्रेमी संग फरार
बरेली, जुलाई 19 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। एक युवती अपने भाई की शादी के लिए रखे लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। इस मामले में थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी शुक्रवार दोपहर किसी को कुछ बताए बिना घर से चली गई और फिर वापस नहीं आई। तलाशी के दौरान ही जानकारी मिली कि वह पड़ोस में रहने वाले विकास उर्फ गोलू के साथ गई है। जब वे लोग विकास के घर पहुंचे तो उसके परिजन ने गालीगलौज की और धमकी देकर भगा दिया। उनका आरोप है कि बेटी घर से करीब 50 हजार रुपये की नकदी, दस तोला सोने के और करीब 700 ग्राम चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई है। उसके पिता का कहना है कि चार महीने बाद बेटे की शादी होनी है, अगर जेवर नहीं मिले तो उन्हें बदनामी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.