Bareily News: भमोरा में टंकी की चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग की गला काटकर हत्या
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: भमोरा में टंकी की चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग की गला काटकर हत्या भमोरा, संवाददाता। भमोरा क्षेत्र में बल्लिया चौकी के गांव डपटा में रविवार रात टंकी पर चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांव में बनी टंकी पर चौकीदारी कर रहे 58 वर्षीय बलराम दीक्षित की रात में हत्या कर दी गई। इस टंकी पर उनका भतीजा चौकीदारी करता है लेकिन उसकी तबीयत खराब होने के चलते रविवार रात बलराम चौकीदारी कर रहे थे। इसी दौरान यह वारदात हो गई। वह चार भाइयों में दो से छोटे और अविवाहित थे। परिजनों के मुताबिक वह सीधे और सरल स्वभाव के थे। उनके नाम करीब छह बीघा जमीन है और किसी से रंजिश भी नहीं थी। आशंका जताई जा रही है कि टंकी पर चोरी करने आए चोरों का उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.