Bareily News: भमोरा में गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ
बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: भमोरा। भमोरा में गल्ला मंडी प्रांगण में 15 दिवसीय रामलीला का पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भगवान गणेश का पूजन कर शुभारंभ किया। अयोध्या से आए वीर बजरंग रामलीला आदर्श कमेटी के कलाकार भगवान राम के चरित्र की लीलाओं का मंचन करेगें। ब्लॉक प्रमुख आरती यादव तथा उनके पति वेदप्रकाश यादव ने राम, लक्ष्मण, सीता के स्वरूपों की आरती उतार कर पूजन किया। धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों से ग्रामीणों को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस दौरान आचार्य विकास उपाध्याय, पूर्व ब्लाक प्रमुख वेद प्रकाश यादव, मेला अध्यक्ष सूरज पाल बालमीकि , मेला प्रबंधक भगवान दास गौरव प्रधान, प्रमोद सक्सेना, कल्लू सिंह, प्रदीप सक्सेना, ओमवीर सिंह, भूरे गुप्ता, राजकुमार शर्मा सहित कमेटी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- L...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.