Bareily News: भमोरा पुलिस के हत्थे चढ़े ठगी गैंग के दो सदस्य, तंमचें बरामद
बरेली, सितम्बर 24 -- Bareily News: भमोरा। बल्लिया-दातागंज रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लोगों को तमंचा और कारतूस के साथ दबोचा है। उनके पास से 13 हजार रुपये और दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष कुशल पाल सिंह ने बताया कि बल्लिया चौकी इंचार्ज नरेश शर्मा अपनी टीम के साथ मंगलवार की रात बल्लिया से दातागंज जाने वाले रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी समय बंद पड़े भटठे के पास खड़े दो व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने संदेह होने पर पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से दो तमंचे व कारतूस तथा 13 हजार रुपये, मोबाइल बरामद हुए हैं। पूछताछ में एक ने अपना नाम राजवीर राठौर निवासी मोहल्ला चकमहमूद थाना बारादरी बरेली तथा दूसरे ने निकेत भारद्वाज निवासी मोहल्ला खन्नू थाना किला बरेली बताया। उन्होंने पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.