Bareily News: भदपुरा में ''सेवा संकल्प अभियान'' के तहत लगा विशाल मेला मौके पर निपटीं 200 शिकायतें
बरेली, अक्टूबर 5 -- Bareily News: क्योंलडिया। भदपुरा ब्लॉक परिसर में ''सेवा संकल्प अभियान'' के तहत एक विशाल सेवा स्टाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. एम पी आर्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान दोनों मुख्य अतिथियों ने मेले में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का गहन निरीक्षण किया और वहां दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। मेले में आए आम जनमानस को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहद सरल तरीके से समझाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. एम पी आर्य ने कहा कि ब्लॉक परिसर में लगा यह मेला पूरी तरह अभूतपूर्व है। यहाँ एक ही छत के नीचे सभी महत्वपूर्ण विभागों के स्टाल लगाए गए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.