Bareily News: भदपुरा में डेढ करोड़ रुपए से होंगे विकास कार्य, क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास
बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: भदपुरा ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख रश्मि गंगवार की अध्यक्षता में योजनाओं की समीक्षा की ग। डेढ करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। विधायक डॉ. एमपी आर्य का ब्लाक प्रमुख रश्मि गंगवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर गंगवार व खंड विकास अधिकारी ईशा हर्षिता ने बुके भेंट कर व शाल ओढा कर स्वागत किया। इस दौरान विधायक डा. एमपी आर्य ने ब्लॉक प्रमुख द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर गंगवार ने बताया कि क्षेत्र पंचायत की ओर से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Bareily News: क्षेत्र पंचायत बोर्ड बैठक में 3 करोड़ के विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.