Bareily News: भतीजे की जगह चौकीदारी कर रहे बुजुर्ग की गला काटकर हत्या
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: भमोरा। बल्लिया-नौरंगपुर रोड के समीप बने ओवरहेड टैंक पर भतीजे की जगह चौकीदारी करने गए बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस शराब पीने से रोकने को लेकर और संपत्ति विवाद में हत्या करने की आशंका जता रही है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव डप्टा श्यामपुर निवासी आशुतोष दीक्षित गांव के बाहर बल्लिया-नौरंगपुर मार्ग पर स्थित ओवरहेड टैंक पर चौकीदार हैं। रविवार रात बुखार होने के कारण आशुतोष ने अपने चाचा 58 वर्षीय बलराम दीक्षित को टंकी पर चौकीदारी करने भेजा था। सोमवार सुबह लोगों ने टंकी परिसर के गेट पर बलराम का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। गला काटकर उनकी हत्या की गई थी। इसी बीच आशुतोष टंकी के पास स्थित देवस्थान पर प्रसाद चढ़ाने गए, तो बल्लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.