Bareily News: भट्ठा मालिक ने 1.70 लाख की ठगी के आरोप में ठेकेदार पर दर्ज कराया मुकदमा
बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: फरीदपुर । ईंट भट्ठे पर लेबर भेजने का झांसा देकर ठेकेदार पर 1.70 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने केस दर्ज कराया है। हरियाणा के हिसार जिले के ग्राम कुलेरी स्थित न्यू सहारण ब्रिक्स के संचालक राघव धूमड़ा का फरीदपुर में ईंट भट्टा है। उनका संपर्क फरीदपुर निवासी लेबर ठेकेदार हसमुख निवासी मोहल्ला फर्रखपुर से हुआ। आरोप है कि हसमुख ने भट्ठे की ईंट पथाई का काम कराने के लिए लेबर उपलब्ध कराने का भरोसा देकर लेबर खर्च और एडवांस के नाम पर ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से तीन किस्तों में कुल 1.70 लाख रुपये ले लिए। ठेकेदार को सात सितंबर को 50 हजार, आठ सितंबर को एक लाख और 11 सितंबर को 20 हजार रुपये का भुगतान किया गया। पूरी रकम मिलने के बाद भी ठेकेदार ने निर्धारित समय पर भट्ठे पर लेबर नहीं भेजी। राघव का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर ठे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.