Bareily News: भजन संध्या के साथ कार्तिक महोत्सव का शुभारंभ
बरेली, नवम्बर 14 -- Bareily News: बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में शुक्रवार को 12 दिवसीय कार्तिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष एवं महिला सत्संग मंडल के सदस्यों ने संकीर्तन कर भक्तों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान तेरी मुरली की धुन सुनने मैं बरसाने से आई हूं..., मेरी लगी श्याम संग प्रीत...और राम नाम के हीरे मोती...जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई। महिला मंडल से सीमा पुरुषार्थी, चंचल अरोड़ा, ममता खन्ना और ममता बांगा सहित पुरुष मंडल से अजय अरोड़ा, उमेश धमीजा, राकेश नरूला और अमित पाल ने भजन प्रस्तुत किए। महामंत्री संजीव चांदना ने बताया कि शनिवार को एक शाम ठाकुर-ठकुरानी के नाम भजन संध्या होगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजा श्री बिहारी जी मंदिर परिसर यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.