Bareily News: भक्ति, ज्ञान और वैराग्य से खुलता है मोक्ष का द्वार
बरेली, अक्टूबर 4 -- Bareily News: रोहिली टोला स्थित श्री माहौर वैश्य नवदुर्गा मंदिर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को कथा व्यास आचार्य मुकेश मिश्रा ने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व बताया। उन्होंने श्रीमद्भागवत के प्राकट्य, राजा परीक्षित के जन्म, युधिष्ठिर के राज्याभिषेक और पितामह भीष्म के निर्वाण का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने राजा परीक्षित के आखेट और शमीक ऋषि के श्राप की कथा का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्ति के साथ ज्ञान और वैराग्य का समन्वय होने पर जीवन को सही दिशा मिलती है। इस मौके पर शीला गुप्ता, नीतू गुप्ता, बीना शुक्ला, समता मिश्रा, स्वेच्छा शुक्ला, बबली गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.