बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: शेरगढ़ संवाददाता। ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी ने रविवार को क्षेत्र के मधुकरपुर, पनबड़िया मधुकरपुर, अंबरपुर, धमीपुर सहित कई गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। गरीबों, किसानों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Dumka News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी 'मन की बात इस दौरान मुनीश कुमार, जुगेन्द...