Bareily News: ब्लाइंड मोड़ की पुलिया से टकराई बाइक, घायल की कटी चीभ
बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर परतापुर के पास बने खतरनाक ब्लाइंड मोड़ पर बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। धनेटा की तरफ से शीशगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान आसिफ निवासी नबदिया थाना सीबीगंज के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में युवक की जीभ भी कट गई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची शाही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बरेली भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हर माह होते हैं हादसे, अब तक दर्जनों मौतेंलोगों ने बताया कि परतापुर का यह ब्लाइंड मोड़ मौत का मोड़ बन चुका है। यहां हर महीने 2 से 3 हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.