बरेली, नवम्बर 18 -- Bareily News: बरेली। नगर निगम में मंगलवार को जनसुनवाई हुई। इस दौरान पार्षद राजेश अग्रवाल ने जोन-3 में ब्याज माफी के लिए आवेदकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि करीब दो माह पूर्व कई करदाताओं ने ब्याज माफी के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक उनके प्रकरणों का निस्तारण नहीं हुआ है। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कार्यालय से मिली रिसीविंग की प्रतियां भी मुख्य निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी को दिखाईं और जल्द कार्रवाई की मांग की। राजेश अग्रवाल ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत करदाताओं को आ रही परेशानियों पर भी मुख्य निर्धारण अधिकारी से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने योजना को अधिक प्रभावी बनाने और पात्र करदाताओं को इसका पूरा लाभ दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मुख्य निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमा...