बरेली, सितम्बर 9 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। बैरमनगर की जल जीवन मिशन की टंकी नदी में समाने के बाद पहुंचा बुजुर्ग गांव के ओवरहेड टैंक(टंकी) के भाखड़ा नदी में समाने का खतरा पैदा हो गया है। सूचना मिलने पर एसडीएम एवं जल जीवन मिशन की अधिशासी अभियंता ने टंकी का निरीक्षण किया। मीरगंज ब्लाक के गांव पहुंचा बुजुर्ग में जल जीवन मिशन का ओवरहेड टैंक जंगल में भाखड़ा नदी किनारे बना है। इस समय भाखड़ा कटान करती हुई टंकी परिसर की बाउंड्री से दस मीटर की दूरी पर बह रही है।खतरे की सूचना मिलने पर एसडीएम निधि शुक्ला जल जीवन मिशन की अधिशासी अभियंता एवं बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। यह भी पढ़ें- Bareily News: किच्छा नदी में समाई 3.97 करोड़ की निर्माणाधीन टंकी ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया, जलस्तर कम होते ही भाखड़ा तेजी से कटान करेगी। कट...