Bareily News: बैनामा कराने के बाद भी नहीं दिए भूमि के 9.45 लाख रुपये, चार पर मुकदमा
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: नवाबगंज। जमीन का बैनामा कराने के बाद भी खरीदारों ने भूमि विक्रेताओं को भूमि के 9.45 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया। जब विक्रेताओं ने रुपये मांगे तो उन्होंने उनके बैंक खातों में रुपये भेज देने का भरोसा दिया। जब विक्रेता रुपये निकालने बैंक पहुंचे, तो खातों में रकम न होने का पता चलने पर उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। कोर्ट के आदेश पर भूमि विक्रेताओं की ओर से नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गुपलापुर गांव के ताहिर खां और तैय्यब खां की खाईखेड़ा गांव में कृषि भूमि है। ताहिर खां का आरोप है कि गांव के दौलत खां ने उनसे संपर्क कर जमीन बिकवाने की बात कही। उसने बताया था कि उसके पास तीन खरीदार हैं। 25 अगस्त को वह और तैय्यब खां जमीन का बैनामा कराने तहसील पहुंचे। वहां दौलत खां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.