बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: जिला बैडमिंटन संघ की ओर से 15 अगस्त के उपलक्ष्य में स्मार्ट सिटी हॉल में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्मार्ट सिटी हॉल और स्पोर्ट्स स्टेडियम के 32 खिलाड़ियों ने टीमों में भाग लिया। वरुण मित्तल की टीम डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता, जबकि गुलशन वत्रा की टीम उपविजेता रही। विजेता व उपविजेता टीम को जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डीएल खट्टर और सचिव अनिल मेहरोत्रा ने पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान डॉ. दीदार सिंह खिलाड़ी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...