Bareily News: बैठक में आज उठेगा डेलापीर तालाब पर कब्जे का मामला
बरेली, नवम्बर 30 -- Bareily News: बरेली। डेलापीर तालाब पर कब्जे और सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने का मामला सोमवार को नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में उठेगा। सुबह 11:30 बजे मेयर डॉ. उमेश गौतम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रस्ताव संख्या 91 और 92 समेत अन्य प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। डेलापीर तालाब की जमीन पर कब्जे का मुद्दा भी सदस्यों के बीच चर्चा का विषय रहेगा। इसके अलावा नगर निगम की सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी मंथन होगा। मेयर डॉ. उमेश गौतम ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में शहर से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: 16वें वित्त आयोग की धनराशि का इंतजार, विकास कार्यों का मसौदा तैयार
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.