बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: डीडी पुरम क्षेत्र में सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों से उत्पन्न समस्याओं को लेकर पूर्व सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला के नेतृत्व में धरना दिया गया। स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और व्यापारियों की समस्याएं उठाते हुए योजना की पुनः समीक्षा की मांग की गई। मयंक शुक्ला ने कहा कि सड़क की चौड़ाई कम होने, फुटपाथ निर्माण और सड़क के स्वरूप में बदलाव से यातायात प्रभावित हो रहा है। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि विकास कार्य जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर होने चाहिए। इस दौरान अनुज गंगवार, भुवनेश यादव, विक्रांत सिंह पाल, दीपक यादव, समयुन खान, अभिषेक यादव, मोहित प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...