Bareily News: बेटी के ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप
बरेली, अगस्त 29 -- Bareily News: भमोरा। बेटी के घर आई कटरा शाहजहांपुर की एक महिला ने बेटी के ससुराल वालों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना कटरा शाहजहांपुर के ग्राम रायपुर के ओमपाल की पत्नी ने बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह भमोरा थाना क्षेत्र के सिंघा गांव में किया था। आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले पति आदि उसकी बेटी को आये दिन प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने बेटी को 29 अगस्त की सुबह पीटा। बेटी ने फोन पर सूचना दी तो वह बेटी के घर सिंघा आई थी। महिला ने कहा कि उसे घर में देख कर बेटी के पति ससुर आदि ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.