Bareily News: बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी चोरी
बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: घर का ताला तोड़कर चोरों ने बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी चोरी कर ली। इस मामले में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इज्जतनगर क्षेत्र के रोड नंबर पांच पर रहने वाली लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि फरवरी में उनकी बेटी की शादी है, जिसके लिए वह धीरे-धीरे सामान जुटाकर रख रही थीं। 27 सितंबर की रात वह अपनी बहन के घर करगैना गई थीं और सुबह लौटीं तो घर का ताला टूटा मिला। चोर उनके घर से बेटी की शादी के लिए जुटाकर रखे सोने के तीन मंगलसूत्र, एक चेन, तीन चांदी की चेन, तीन जोड़ी कुंडल और करीब 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.