बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: बरेली। प्रेमनगर की आवास विकास कॉलोनी निवासी सचिन अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह उनके पिता विष्णु अग्रवाल मंदिर जा रहे थे। रास्ते में एक अनजान बाइक सवार ने उन्हें रोक लिया। उन्हें बातों में फंसाकर युवक ने कहा कि वह उनके घर गया था, पता चला कि बच्चे मंदिर गए हैं। बातों ही बातों में आरोपी ने उनके पिता की अंगूठी की तारीफ की। अपने बेटे को देने के लिए वैसी ही अंगूठी बनवाने की बात कहते हुए देखने को लेकर फरार हो गया। इस मामले में उनकी बेटे सचिन ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: सुबह सैर कर रहे बुजुर्ग की चेन लूट ले गए बदमाश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...