Bareily News: बुखार से छात्र की मौत, घर में मचा कोहराम
बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: हाफिजगंज। बुखार से पीड़ित एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के बनमपुरी गांव के निरंजन देव का बेटा आर्यन 12 वर्ष नवाबगंज के एक निजी विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। उसके पिता निरंजन देव ने बताया कि आर्यन पिछले कुछ समय से बुखार से पीड़ित चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उसे चार सितंबर को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।गांव में है गंदगी का अंबारग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद गांव में जगह-जगह गंदगी फैल गई है। आरोप है कि तीन माह से सफाई कर्मचारी गांव में नहीं आ रहे हैं, इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित है। गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। ग्रामीणों ने गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.