Bareily News: बुखार के मरीज बढ़े, 27 लोगों की हुई मलेरिया जांच
बरेली, अगस्त 17 -- Bareily News: बरेली। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते खांसी, बुखार के साथ ही पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में त्वचा, पेट और खांसी बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। मलेरिया के लक्षण मिलने पर 27 लोगों की किट से जांच की गई। बीते कई दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके चलते खांसी-बुखार, उलटी-दस्त के साथ ही सांस और त्वचा की बीमारियां हमलावर हो गई हैं। रविवार को जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मौसम बदलने के बाद भी नहीं थम रहा उल्टी-दस्त, बुखार मेले में 2866 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें सबसे अधिक 522 मरीज त्वचा की बीमारी के रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.