बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: बरेली। गांधी जयंती पर ओपीडी बंद रहने के बाद शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक लंबी कतार लगी रही। पर्चा बनवाने के दौरान मरीजों और तीमारदारों के बीच धक्कामुक्की की स्थिति भी बनी। व्यवस्था संभालने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन और चेस्ट फिजिशियन की ओपीडी में रही। बड़ी संख्या में मरीज बुखार, खांसी और सांस संबंधी परेशानी लेकर पहुंचे। अस्पताल में अचानक बढ़ी भीड़ से मरीजों को पर्चा बनवाने और चिकित्सकीय परामर्श के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- बुखार का हमला तेज, ओपीडी में लंबी कतार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...