Bareily News: बीहट मंदिर से घंटे चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: आंवला। डेढ़ माह पहले बीहट के मंदिर से घंटे चोरी करने के मामले में फरार चल रहे, दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 22 अगस्त को गांव बीहट के घलेंद्र ने मंदिर से घंटे चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने हरदासपुर के मुकेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार चल रहे सिरौली के मौजजिम को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से चोरी के घंटे बेचने पर मिले 1510 रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।फोटो 05- आंवला पुलिस ने बीहट मंदिर में घंटे चोरी करने वाले चोर को पकड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.