Bareily News: बीसीए के नवागंतुकों को मिला करियर का रोडमैप
बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: बरेली कॉलेज के बीसीए विभाग में प्रथम सेमेस्टर के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए भव्य ओरिएंटेशन (दीक्षारंभ) कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. ओपी राय, उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा एवं मुख्य नियंता प्रो. आईएस चौहान ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. रोमा सक्सेना ने अतिथियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण-अनुकूल स्वागत किया और विभाग की उपलब्धियों से परिचित कराया। इस दौरान विभाग की ई-मैगजीन प्रज्ञान का विमोचन भी हुआ। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को मेहनत व लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रों को बीसीए पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों और कॉलेज की ई-सेल की जानकारी दी गई। फैकल्टी सदस्य प्रखर यादव, पंकज सक्सेना एवं स्मृति सिंह ने पीपीटी के माध्यम से रोडमैप और करियर गाइडेंस प्रस्तुत किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.