Bareily News: बीमारी से हुई महिला की मौत, हत्या की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बरेली, जुलाई 26 -- Bareily News: नवाबगंज। क्षेत्र के कुंडरा गांव में यादराम अपने परिवार के साथ रहते है। यादराम का कहना है कि उनकी पत्नी किरन काफी दिनों से बीमार चल रही थी। रविवार को उनकी बीमारी से मौत हो गयी। खबर मृतका के पिता ओमप्रकाश को हुई तो उन्होंने पुलिस को बेटी की हत्या किए जाने की सूचना दे दी। कोतवाल अरूण कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और जांच पड़ताल शुरु कर। इसी बीच मृतका के मायके और ससुराल वालों के बीच समझौता हो गया। जिसके बाद मृतका के पिता ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.