Bareily News: बीडीए परिसर में शुरू हुई बैंक शाखा
बरेली, अक्टूबर 7 -- Bareily News: बीडीए परिसर में एक बैंक की नई शाखा का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने शाखा का उद्घाटन किया। बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण परिसर में बैंक शाखा शुरू होने से विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों को बैंकिंग सेवाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी। इससे लोगों के समय और श्रम की बचत होगी और बैंकिंग संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी। रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं से जुड़े लोगों के लिए शाखा को उपयोगी बताया गया। भूखंड और संपत्ति से संबंधित देयकों समेत अन्य आवश्यक भुगतानों के लिए अब बैंकिंग कार्य कराने को दूसरे स्थानों पर जाने की जरूरत कम होगी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र का शुभारंभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.