बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडे से मुलाकात की। व्यापारियों ने शहर के विकास कार्यों को और अधिक सार्थक व आकर्षक बनाने के लिए आठ सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बरेली को स्मार्ट सिटी घोषित हुए करीब आठ वर्ष हो चुके हैं। शहर में विकास के कई कार्य हुए हैं, लेकिन अभी कई काम अधूरे हैं। उन्होंने बाजारों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए व्यवस्थित बाजार विकसित करने, पुराने बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नक्शे स्वीकृत करने और बीडीए द्वारा विकसित सड़कों का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। उन्होंने व्यापारियों के नक्शों से जुड़ी समस्याओं के समाधान...